Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

गिरफ्तारी के खिलाफ CM ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट से कोई राहत न मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को केजरीवाल की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि जांच एजेंसी ईडी की तरफ से की गई उनकी गिरफ्तारी सही है। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए कोई विशेष विशेषाधिकार नहीं हो सकते।

कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करते हुए कहा कि ईडी ने इस बात के सबूत पेश किए हैं कि गोवा चुनाव की फंडिंग के लिए हवाला के जरिए पैसे का लेन-देन किया गया था। कोर्ट ने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार नहीं कर रहा है और केवल गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी याचिका पर फैसला कर रहा है।