Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

मेरठ में CM योगी का विपक्ष पर हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में पीएम मोदी की चुनावी सभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यह चुनाव माफियाराज और कानून के शासन के बीच है. उन्होंने कहा कि यूपी ने पीएम मोदी पर विश्वास पहले जताया है और इस चुनाव में भी पीएम मोदी को यूपी का आशीर्वाद मिलेगा. सीएम योगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान देकर किसानों का पीएम मोदी ने सम्मान किया है. इसके लिए किसान पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है.