Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

CM योगी: PM मोदी की नीतियां BJP को चुनाव जिताने में करेंगी मदद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार की तरफ से देश में कराए गए विकास के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी की नीतियां वो फैक्टर होंगी जो बीजेपी को लोकसभा चुनाव जिताने में मदद करेंगी।

योगी ने कहा कि देश में पिछले 10 साल में विकास के जो काम हुए हैं उससे सकारात्मक माहौल बना है। सीएम योगी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए कामों का जनता से आशीर्वाद मिल रहा है और चार जून को जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे तो बीजेपी पूरी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।