Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

सीएम शिंदे ने वायु प्रदूषण से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की, क्लाउड सीडिंग कराने की कही बात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार सुबह मुंबई में प्रदूषण से निपटने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की तरफ से किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्होंने कमिश्नर से कहा है कि वो एक हजार टैंकर किराए पर लें और धूल हटाने के लिए सड़कों की धुलाई करें। उन्होंने कहा कि वो एंटी-स्मॉग गन सहित अलग-अलग मशीनों का उपयोग कर रहे हैं और निगम के सभी कर्मचारी फील्ड पर काम कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शहर के पर्यावरण और बुनियादी ढांचे के विकास के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। सीएम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो हम क्लाउड सीडिंग भी करेंगे। इसके लिए हम 100 प्रतिशत सटीकता के साथ दुबई की कंपनी के साथ एमओयू करने पर विचार कर रहे हैं।

नगर निकाय ने सोमवार को कहा कि वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के प्रयासों के तहत धूल को नियंत्रित करने के लिए मुंबई के 24 प्रशासनिक वार्डों में कुल 584 किलोमीटर लंबी सड़कों को नियमित रूप से धोया और साफ किया जा रहा है।