Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

CM रेवंत रेड्डी ने महबूबनगर MLC उप-चुनाव में वोट डाला

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को महबूबनगर में एमएलसी उप-चुनाव में वोट डाला। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इलाके के 10 मतदान केंद्रों पर दोपहर तक 57.33 फीसदी मतदान हुआ। यहां से एन नवीन कुमार रेड्डी बीआरएस और एम. जीवन रेड्डी सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। एक निर्दलीय भी मैदान में है। हाल के विधान सभा चुनावों में कांग्रेस विधायक चुने जाने के बाद कासिरेड्डी नारायण रेड्डी के इस्तीफे की वजह से यहां उप-चुनाव जरूरी हो गया था। वोटों की गिनती दो अप्रैल को होगी।