Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

CM पटेल ने 57,500 से ज्यादा युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कौशल विकास पर दिया खास ज़ोर

Gujarat: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विकास सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को 57,500 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए और 100 से ज्यादा एमओयू पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कौशल विकास पर खास जोर दिया।

गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में 'युवा रोजगार और कौशल सशक्तिकरण समारोह' का 33 जिलों के आईटीआई में सीधा प्रसारण किया गया। राज्य में 658 भर्ती मेलों के जरिए रोजगार के मौके बनाए गए।

औपचारिक नियुक्ति पत्रों के अलावा, राज्य के श्रम एवं कौशल विभाग ने 25 हजार से ज़्यादा आईटीआई छात्रों को प्रोविजनल ऑफर लेटर भी बांटे। जिसका मकसद है कि छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही रोजगार के मौके मिलें और वे पढ़ाई बीच में न छोड़ें।