Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

Gujarat: सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया सरसा गांव का दौरा, ग्रामीणों से बातचीत की

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को आनंद जिले के सरसा गांव का दौरा किया और लोगों की चिंताओं को सुना। उन्होंने बिना किसी औपचारिक स्वागत समारोह के ग्रामीणों से बातचीत की।

ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेडो की संख्या बढ़ाने, आनंद-सरसा संपर्क सड़क की मरम्मत, किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी, महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों के लिए जगह देने और ग्राम पंचायत के लिए स्वच्छता अनुदान बढ़ाने जैसी मांगें रखीं। 

पटेल ने मौके पर ही अधिकारियों को इन मुद्दों का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए और ग्रामीणों को मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने लगभग 10 लाभार्थियों को भी सम्मानित किया। यात्रा के दौरान, सीएम पटेल ने ग्राम पंचायत परिसर में पेड़ भी लगाया और सत कैवल मंदिर में पूजा की।