Breaking News

कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में बहस     |   यूएई के फुजैराह के पास टैंकर पर हमला, सभी क्रू सुरक्षित     |   अमेरिका का बड़ा मिशन, हॉर्मुज में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन किया लॉन्च     |   बिहार में फिर गिरा पुल: भागलपुर में विक्रमशिला पुल का एक स्लैब गंगा में समाया     |   ईरान की चेतावनी के बाद फारस की खाड़ी से जहाज हटने लगे, UAE के पास एंकरिज खाली; तनाव बढ़ा     |  

बंगाल में सीएए लागू नहीं होने देंगे, कृष्णानगर में रैली के दौरान बोली ममता बनर्जी

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा करने वाली बीजेपी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए 200 सीटें जीतना भी चुनौतीपूर्ण है।  

उन्होंने कहा, "हम बीजेपी के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। टीएमसी रहेगी, बीजेपी सत्ता से बाहर होगी। बीजेपी '400 पार' कह रही है, मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि पहले 200 सीटों के बेंचमार्क को पार करें। 2021 के विधानसभा चुनावों में, उन्होंने 200 से ज्यादा सीटों का दावा किया था, लेकिन 77 पर रुकना पड़ा।''

कृष्णानगर में रैली के दौरान ममता बनर्जी ने सीएए को लेकर कहा कि वो राज्य में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू नहीं होने देंगीं। उन्होंने लोगों से सीएए के लिए आवेदन नहीं करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएए के लिए आवेदन करने से एक आवेदक विदेशी बन जाएगा।

इस दौरान टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सीपीआई (एम) और कांग्रेस की आलोचना भी की। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में कोई 'इंडिया' गठबंधन नहीं है। सीपीआई (एम) और कांग्रेस बंगाल में बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं।"