Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

मध्य प्रदेश के मंडला में बस पलटी, करीब 20 लोग घायल

मध्य प्रदेश में मंडला-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 परशादी में शामिल होने जा रहे यात्रियों से भरी बस पलट गई। बस फूलसागर के पास नर्मदा पुल की रेलिंग से टकराकर पलटी है। पुलिस के मुताबिक हादसे में करीब 20-25 लोग घायल हुए हैं। सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। 
घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस बारातियों को पिंडरई पड़रिया से सिकोसी गांव ले जा रही थी। हादसे के कारण हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में प्रशासन ने खुलवाया।