Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

Rajasthan: चौमूं में पत्थरबाजी की घटना के बाद सरकार का एक्शन, उपद्रवियों के घर चला बुलडोजर

Rajasthan: राजस्थान के चौमूं में 25 दिसंबर को हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मस्जिद के बाहर सड़क पर लगी लोहे की रेलिंग हटाने के दौरान ये कार्रवाई की जा रही है। नगर परिषद अतिक्रमण के खिलाफ कदम उठा रही है। पुलिस ने ये जानकारी दी। एसएचओ प्रदीप शर्मा ने शुक्रवार को कहा, "नगर परिषद अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।"

रेलिंग हटाने के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पत्थर फेंके थे, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हालात बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना था कि इस अतिक्रमण की वजह से व्यस्त चौराहे पर अक्सर यातायात जाम हो जाता था, जिसकी शिकायतें वे पहले भी पुलिस से कर चुके थे।