Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

इंदौर के वोटिंग बूथ पर वोटरों को दिया गया नाश्ता

 मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे फेज की वोटिंग के बीच इंदौर के बूथ पर वोटरों को नाश्ता परोसा गया। बूथ और नाश्ता काउंटर पर जहां पोहा परोसा जा रहा था, वहां वोटरों की लंबी लाइन देखी गई।

इंदौर में 56 व्यापारी संघ ने नाश्ते की व्यवस्था की। लोगों ने इनकी पहल की सराहना की। व्यापारी संघ के सदस्य ने कहा कि ये कर नि:शुल्क नहीं है लेकिन ये एक कीमत है कि आप लोकतंत्र बनाए रखें, हम आपके नाश्ते की व्यवस्था करेंगे।

रतलाम, धार, खरगोन, देवास, उज्जैन, मंदसौर, इंदौर और खंडवा लोकसभा सीट पर वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुई और शाम छह बजे खत्म होगा। इंदौर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार हैं और खरगोन में सबसे कम पांच उम्मीदवार हैं।