Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, समिति को मिले मेल से मचा हड़कंप

Amritsar: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (श्री हरमंदिर साहिब) में सोमवार को बम की धमकी मिली, जिसके बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा, "चार घंटे पहले समिति को एक मेल मिला। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत फर्जी लग रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर हमने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मंदिर परिसर में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है।"

श्री हरमंदिर साहिब परिसर और लंगर हॉल में टास्क फोर्स के साथ-साथ सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं और जल्द ही श्री हरमंदिर साहिब के बाहर स्कैनर लगाए जाएंगे। एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि शिकायत दर्ज कर ली गई है।