Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

झेलम नदी में नाव डूबी, चार लोगों की मौत, कई लापता

श्रीनगर के बाहरी इलाके में झेलम नदी में नाव पलटने से चार लोग डूब गए। अधिकारियों बताया कि गंडबल नौगाम इलाके में हुई इस घटना में कई बाकी लोग लापता हैं। बचाव अभियान शुरू किया गया और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लापता लोगों की तलाश जारी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश की वजह से झेलम नदी में जल स्तर बढ़ गया है।