Breaking News

चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |   मिडिल ईस्ट जंग: पाकिस्तान का सीजफायर प्लान ईरान ने किया खारिज     |  

हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष समेत चार अधिकारियों पर घोटाले के आरोप, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने जताई चिंता

Hyderabad: हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ए. जगन मोहन राव और चार अन्य शीर्ष अधिकारियों को धोखाधड़ी और बदइंतजामी के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान और हैदराबाद क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने राज्य में क्रिकेट प्रशासन की बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता जताई है।

तेलंगाना सीआईडी द्वारा इन अधिकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद अज़हरुद्दीन ने कहा, "शुरू से ही कुछ संदेह थे, और अब वे संदेह सही साबित हो रहे हैं। बहुत दुख की बात है कि ऐसा हो रहा है। क्रिकेट पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है।" उन्होंने कहा, "पिछले दो-तीन सालों में कोई क्रिकेट नहीं हुआ, न कोई लीग मैच, न कोई टूर्नामेंट। लेकिन टीम का चयन हो रहा है, वो भी पता नहीं किस आधार पर।" 

गिरफ्तारी की कार्रवाई आईपीएल फ्रेंचाइज़ी सनराइजर्स हैदराबाद की शिकायत के बाद हुई, जिसमें एचसीए पर ब्लैकमेलिंग और अतिरिक्त पास की मांग जैसे आरोप लगाए गए थे। राज्य के मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे। हालांकि, एचसीए ने सभी आरोपों से इनकार किया है, लेकिन सीआईडी ने प्राथमिक जांच के आधार पर अध्यक्ष जगन मोहन राव, कोषाध्यक्ष सी. श्रीनिवास राव, सीईओ सुनील कांटे और दो अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया। अज़हरुद्दीन ने बीसीसीआई से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की, क्योंकि एचसीए सीधे राष्ट्रीय बोर्ड से संबद्ध है।