Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Haryana: रेवाड़ी की एक फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट, 40 लोग घायल

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में शनिवार को ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी के बॉयलर में विस्फोट होने से करीब 40 मजदूर घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक ये हादसा धारूहेड़ा के इंडस्ट्रियल इलाके में हुआ। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने बताया कि कई घायलों को रेवाडी के सिविल अस्पताल ले जाया गया और कुछ को गुरुग्राम, धारूहेड़ा और रेवाडी के स्पतालों में रेफर किया गया। एक गंभीर मरीज को पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस), रोहतक रेफर किया गया।

पुलिस ने बताया कि हादसा शाम करीब 5.50 बजे हुई जब फैक्ट्री के डस्ट कलेक्टर में बॉयलर फट गया। आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को यूनिट में भेजा गया।