Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, बिहार में पुल गिरने पर जेडीयू नेता नीरज कुमार

Bihar: जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने शुक्रवार को बिहार में पुल ढहने की कई घटनाओं पर कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस मुद्दे को शांत करने की भी कोशिश की और कहा कि जो पुल गिरे हैं वे सिर्फ "अस्थायी" थे और लोगों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा है।

नीरज कुमार के मुताबिक लगातार पुल गिरने को लेकर सरकार ने समीक्षा बैठक की है। उनके मुताबिक ऐसे हादसों को रोकने के लिए कदम उठाने को लेकर राज्य सरकार मंथन कर रही है। बिहार के सारण जिले में गुरुवार को एक और पुल ढह गया। पिछले 15 दिनों में राज्य में इस तरह से पुल गिरने का ये 10वां हादसा है।

जिला मजिस्ट्रेट अमन समीर ने कहा कि पिछले 24 घंटों में सारण में ये तीसरा पुल ढहा है। उन्होंने कहा कि जिले में इन छोटे पुलों के ढहने की वजहों का पता लगाने के लिए हाई लेवल जांच के आदेश दिए गए हैं।

गंडकी नदी पर बना छोटा पुल बनियापुर ब्लॉक में बना था और सारण के कई गांवों को पड़ोसी सीवान जिले से जोड़ता था। पिछले 16 दिनों में सीवान, सारण, मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जिलों में कुल मिलाकर दस पुल ढह गए हैं।