Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में हुए शामिल

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल हो गए। कश्यप को तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों को प्रताड़ित किए जाने के फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोप में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। कश्यप इस समय जमानत पर हैं। कश्यप आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और सह-प्रभारी संजय मयूख और मनोज तिवारी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। इस मौके पर कश्यप की मां भी मौजूद रहीं।