Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

बिहार: नालंदा में दो बाइकों की टक्कर, चार की मौत, दो घायल

बिहार के नालंदा में दो बाइकों की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। हादसा सरमेरा इलाके के बड़हिया रोड पर हुआ। मृतकों में शेखपुरा के राजन कुमार, सोनू कुमार, शशि रंजन और गया जिले में धरमू चक गांव के बोस कुमार शामिल हैं।

सरमेरा के रहने वाले सूरज कुमार और राज हंस कुमार घायल हैं। दोनों के बीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार के घर वालों ने बताया कि शेखपुरा से चार बाइक सवार मेला देखने आए थे। इसी दौरान दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। उस बाइक पर दो लोग सवार थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।