Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

बिहार आंगनवाड़ी भर्ती : निकली सेविका और सहायिका की 935 वैकेंसी

बिहार आंगनवाड़ी सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए भर्ती आ गई है। पटना जिला के लिए आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बिहार आंगनवाड़ी बहाली के लिए 14 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें योग्य अभ्यर्थी 28 नवंबर 2024 शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। इस दौरान उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट https://patna.nic.in पर अप्लाई करना होगा। इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। 

पटना जिला प्रोग्राम के तहत समेकित बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी बाल विकास सेवाएं के अंतर्गत पटना जिला के बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका के रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी किया गया है। 

पटना आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से इंटर यानी 12वीं पास अथवा समकक्ष उत्तीर्णता होनी चाहिए। दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों की सर्वोच्च शैक्षणिक योग्यता समान रहने पर अधिक मेधा अंक वाले अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवार जिस जगह से आवेदन कर रहे हैं, उस वार्ड का निवासी होना भी जरूरी है। योग्यता संबंधित जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन के से चेक कर सकते हैं।