Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Bihar: लालू यादव की बेटी रोहिणी ने छोड़ी राजनीति, परिवार से भी तोड़ा नाता

Bihar: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिनी आचार्या ने राजनीति छोड़ने का एलान किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने परिवार से दूरी बनाने की भी घोषणा कर दी है।

रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “मैं राजनीति छोड़ रही हूँ और अपने परिवार को ख़ारिज कर रही हूँ। यह वही बात है जो सं जय यादव और रमीज़ ने मुझसे कहने को कहा था। मैं सारी ज़िम्मेदारी ले रही हूँ।”

रोहिणी आचार्य के इस फैसले से सियासी गलियारे में हलचल मच गई है। रोहिणी लालू परिवार की प्रमुख सदस्य हैं और उनकी अलग-थलग स्थिति का यह बयान बहुत बड़ी क्षति माना जा रहा है।

चुनाव से पहले भी रोहिणी आचार्य ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी लेकिन कुछ दिन बाद ही उन्होंने सबकुछ ठीक होने का दावा किया और अपने भाई तेजस्वी का समर्थन किया। आज राजद की करारी हार के बाद उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया है