Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर, रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर देशभर की नजरें टिकी हैं। इनमें से छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों में सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा, यह आज रविवार को रिजल्ट आने के साथ स्पष्ट हो जाएगा।

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में बीजेपी का बहुमत मिल रहा है। वहीं मिजोरम में वोटों की गिनती चार दिसंबर को होगी। शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ा दी है।

मुंगेली विधानसभा 10वें राउंड के बाद बीजेपी के उम्मीदवार पुन्नूलाल मोहले 4924 से वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी पीछे हो रहे हैं।

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ विधानसभा रिजल्ट 2023-

भाजपा-53
कांग्रेस-35
अन्य-2
कुल सीटें
90
बहुमत 46