कांग्रेस ने हरियाणा के गुरुग्राम लोकसभा सीट से अभिनेता से नेता बने राज बब्बर को चुनावी मैदान में उतारा है. हरियाणा प्रदेश कमेटी ने गुरुग्राम सीट पर दो नामों का पैनल राष्ट्रीय कमेटी को भेजा था. इसमें राज बब्बर और कैप्टन अजय सिंह यादव का नाम शामिल था. भूपेंद्र हुड्डा गुरुग्राम से राज बब्बर की पैरवी कर रहे थे तो कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी की तिकड़ी (एसआरके) गुट कैप्टन अजय यादव को चुनाव लड़ाना चाहते थे. कांग्रेस हाईकमान ने गुरुग्राम सीट से उम्मीदवार चयन के मामले में हुड्डा की पसंद का ख्याल रखा. इस तरह हरियाणा कांग्रेस की सियासत में ‘SRK’ गुट पर हुड्डा भारी पड़े हैं.
हरियाणा में SRK गुट पर भारी पड़े भूपेंद्र हुड्डा
You may also like
164 साल पहले आज ही के दिन हुआ था आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का निधन, रंगून में ली थी अंतिम सांस.
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात, दी दीपावली की शुभकामनाएं.
उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, 44 से अधिक मामलों का है आपराधिक रिकॉर्ड.
हरक सिंह रावत पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली जेनी ने की दोबारा DNA टेस्ट की मांग.