Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

भारतीय जनता पार्टी ने पुंछ में किया चुनाव अभियान तेज

पुंछ में दूसरे चरण में 25 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव अभियान में तेजी लाते हुए आज नगर में पहली रात्री जनसभा का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरूषों और युवाओं ने भाग लिया। इस जनसभा की अध्यक्षता पार्टी प्रभारी गुरदीप सिंह सराफ और जिला अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने की जबकि हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रावीव भार्द्धाज और पुंछ हवेली विधानसभा के प्रत्याशी चोधरी अब्दुल गनी इसके मुख्य अतिथि रहे।