Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट से बड़ा झटका, एसआईटी हिरासत 10 जून तक बढ़ाई

Karnataka: बेंगलुरू की एक अदालत ने कई महिलाओं से बलात्कार और यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की एसआईटी हिरासत गुरुवार को 10 जून तक के लिए बढ़ा दी। उन्हें निर्वाचित प्रतिनिधियों की एक विशेष अदालत के समक्ष रेवन्ना को पेश किया गया, जिसने 31 मई को उसे छह जून तक के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) की हिरासत में भेज दिया था।

गुरुवार को अदालत से कहा गया कि जांच के सिलसिले में उसे हिरासत में रखने की जरूरत है, जिसके बाद अदालत ने उसकी एसआईटी हिरासत बढ़ा दी। एसआईटी ने सबूत जुटाने के लिए अतिरिक्त समय मांगा।