Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

Budget 2024: जम्मू में बासमती चावल के किसानों को योजनाओं में बेहतरी की उम्मीद

Jammu: जम्मू में बासमती चावल की खेती करने वाले किसानों को अंतरिम बजट से काफी उम्मीदें हैं। किसान जमीनी स्तर पर योजनाओं के बेहतर तरीके से लागू होने की उम्मीद कर रहे हैं। कम पानी की जरूरत और कीड़ों के काफी कम हमले की वजह से जम्मू को चावल की खेती करने के लिए अच्छा माना जाता है। 

बासमती किसानों का कहना है कि सरकार खेती के लिए फंड जारी करती है लेकिन ये ब्लॉक स्तर पर किसानों तक कम ही पहुंचता है। स्थानीय किसान काफी हद तक अपनी आजीविका के लिए फसल पर ज्यादा निर्भर हैं।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी।