Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

बारिश से फसल को नुकसान के बाद तूतूकुड़ी में केले की कीमतें बढ़ीं

 तमिलनाडु के तूतुकुडी जिले के अथिमारपट्टी, कुलयांकारिसल और कलंकराय इलाकों में किसानों ने तकरीबन एक हजार एकड़ में केले की खेती की है। ये फसल खास तौर पर केला चिप्स के लिए मशहूर केरल को भेजने के लिए की गई है।

भारी बारिश और बाढ़ से केले की खेती को काफी नुकसान हुआ है। इस सीजन की शुरुआत में केरल के व्यापारी 20 रुपये किलो की दर से केले खरीद रहे थे, लेकिन अब ये कीमत 50 रुपए किलो तक पहुंच गई है। हालांकि कम पैदावार की वजह से केला किसानों को कीमतों में हुई बढ़ोतरी का फायदा नहीं मिल पा रहा है।

किसान तमिलनाडु सरकार से नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा देने की अपील कर रहे हैं।