Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

टीचरों के स्कूल में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक

राजस्थान सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूल में शिक्षकों के मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाने का फैसला किया है। स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि मोबाइल अब बीमारी बन गया है। स्कूलों में कई शिक्षक शेयर बाजार और बाकी चीजों में लगे रहते हैं। इसलिए फैसला किया है कि कोई भी स्कूल में मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएगा।

हालांकि, आपात स्थिति में प्रिंसिपल का फोन खुला रहेगा। बच्चों की पढ़ाई में होने वाले नुकसान को कम करने के लिए ये फैसला लिया गया है। राजस्थान में कुल 70961 सरकारी स्कूल हैं।