Breaking News

हॉकी इंडिया ने कोच सुधीर गोला को हटाया, भोपाल में चल रहे अंडर-18 कैंप के बीच एक्शन     |   इराक के नए प्रधानमंत्री अली फलीह कादिम अल-जैदी को PM मोदी ने दी बधाई     |   NEET पेपर लीक: NTA दफ्तर पर यूथ कांग्रेस का प्रोटेस्ट     |   सपा नेता आजम खान दोषी करार, अफसर से जूते साफ कराने का दिया था बयान     |   प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर आज हरिद्वार पहुंचेगा यादव परिवार, VIP घाट पर होगा विसर्जन     |  

MP विधानसभा में नेहरू की जगह लगी बाबा अंबेडकर की तस्वीर, कांग्रेस ने जताया ऐतराज

मध्य प्रदेश विधानसभा भवन में जवाहरलाल नेहरू की जगह डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगाए जाने पर मध्य प्रदेश सरकार और कांग्रेस के बीच टकराव बढ गया है। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि आंबेडकर की फोटो लगाना एक अच्छा कदम था, लेकिन नेहरू की फोटो हटाना शर्मनाक कृत्य था क्योंकि ये उस व्यक्ति का अपमान था जिसने भारत में लोकतंत्र की नींव रखी थी।

बीजेपी ने कहा कि विधानसभा में आंबेडकर की तस्वीर लगाने में कुछ भी गलत नहीं है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूछा क्या कांग्रेस को आंबेडकर जी में गोडसे दिखता है? बीजेपी ने कहा, "आंबेडकर जी ने भारत का संविधान बनाया। विधानसभा में उनकी तस्वीर लगाना अच्छी बात है।"