Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Bihar: भाजयुमो ने पटना में राहुल गांधी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। बीजेपी की यूथ विंग ने संसद में राहुल गांधी के संसद में दिए भाषण के विरोध में नारे भी लगाए। यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा में हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है।

राहुल गांघी ने लोकसभा में नेता विपक्ष के तौर पर अपने पहले भाषण में कहा था कि सत्तारूढ़ दल के नेता हिंदू नहीं हैं क्योंकि वे चौबीसों घंटे हिंसा और नफरत में लगे रहते हैं। राहुल गांधी की इस टिप्पणी का बीजेपी सहित एनडीए सदस्यों ने भारी विरोध किया।