Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

कठूमर सीट पर BSP बिगाड़ सकती है खेल, पिछली बार हार गई थी BJP

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है. प्रदेश की सियासत में अहम भूमिका निभाने वाले राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा रहा है. राजस्थान की सियासत में अहम भूमिका निभाने वाले अलवर जिले के तहत 11 विधानसभा सीटें आती हैं जिसमें 3 सीटें आरक्षित हैं तो 8 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं. यह जिला मुस्लिम बहुल क्षेत्र माना जाता है और यहां पर करीब 15 फीसदी मुस्लिम समाज के लोग रहते हैं. जिले की 11 सीटों में से 7 सीटें कांग्रेस के कब्जे में है. अलवर की कठूमर विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस को जीत मिली थी. अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व इस सीट के लिए बीजेपी और कांग्रेस किसी ने भी अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं