Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

तेलंगाना दवा कंपनी विस्फोट में 6 लोगों की मौत, 16 घायल, BRS नेता ने की मुआवजे की मांग

Telangana: तेलंगाना के पूर्व मंत्री टी. हरीश राव ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार बुधवार को संगारेड्डी जिले में एक दवा कंपनी के प्लांट में रिएक्टर विस्फोट के पीड़ितों के घर वालों को 50-50 लाख रुपये की मदद दे। चंदापुर गांव में एसबी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की फैक्ट्री में हुए धमाके में छह लोगों की मौत हो गई थी और 16 लोग घायल हो गए थे।

राव ने एमएनआर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया। वहां घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी और घायलों के लिए 25 लाख रुपये की मदद की मांग की।

उन्होंने कहा, "हम मांग कर रहे हैं कि तेलंगाना सरकार मृतकों के परिवारों को 50 लाख रुपये, घायलों को 25 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे। हम ये भी मांग कर रहे हैं कि सरकार पीड़ितों का इलाज मुफ्त में कराए।"