Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

नीतीश से शर्तों के साथ गठबंधन करेगी बीजेपी

बिहार में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से बीजेपी के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बना सकते हैं. लेकिन बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक बिहार में सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी की ओर से कोई हड़बड़ी नहीं है. बीजेपी सूत्रों का कहना है कि बिहार में नीतीश कुमार के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोई जल्दीबाजी नहीं है.

पूरे घटनाक्रम के बारे में बीजेपी नेताओं का कहना है कि सरकार बनाने को लेकर जेडीयू के नेता जल्दीबाजी दिखा रहे हैं. पार्टी सूत्रों का ये भी कहना है कि अगर बीजेपी नीतीश कुमार के साथ गठबंधन में जाती है तो वो अपनी शर्तों पर सरकार बनाएगी. बीजेपी का कहना है कि पार्टी में स्थानीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद ही यह फैसला लिया जायेगा.