Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

राजस्थान: बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची, अशोक गहलोत के खिलाफ इस दिग्गज को मैदान में उतारा

बीजेपी ने 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। पार्टी ने सरदारपुरा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ महेंद्र सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा है।

बीजेपी नेता अजीत सिंह मेहता टोंक विधानसभा सीट से पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। बालमुकंद आचार्य को हवामहल से मैदान में उतारा है, जहां कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

सादुलशहर से बीजेपी उम्मीदवार गुरवीर सिंह बराड़ ने उन्हें मौका देने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया। बराड़ ने कहा कि राज्य की जनता, गहलोत सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है और इस बार लोगों ने बीजेपी को वोट देकर सत्ता में लाने का फैसला कर लिया है।

इससे पहले बीजेपी ने अपनी दो सूचियों में 124 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। अब तक पार्टी ने राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 182 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।