Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

पटना: नीतीश सरकार के आरक्षण विधेयक के खिलाफ बीजेपी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

बिहार सरकार की तरफ से कराए गए जाति सर्वेक्षण के आधार पर गुरुवार को आरक्षण विधेयक पारित करने के खिलाफ बीजेपी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

जाति आरक्षण को 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी करने पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "दलित और अति पिछड़ा विरोधी नीतीश सरकार खुलकर एक जाति विशेष का, यादव जाति  साम्राज्य स्थापित करना चाहते हैं। ये हमें बिल्कुल स्वीकार नहीं है।"

वहीं जीतन राम मांझी ने कहा, "माननीय मुख्यमंत्री अचानक खड़े हो गए और जो मन में आया कहने लगे। मैं सोच रहा था कि क्या ये वही नीतीश कुमार हैं जो कुछ दिन पहले हुआ करते थे। आज लगता है कहीं न कहीं उनके दिमाग में कोई कमजोरियां हैं, जिसके चलते वो ऐसा बोल रहे हैं।"