Breaking News

‘महिला आरक्षण पर विपक्ष का चेहरा संसद में बेनकाब’, UP विधानसभा में बोले CM योगी     |   ‘नारी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता’, यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा     |   ‘पहले महिलाएं सपा के शोहदों से परेशान थीं’, UP विधानसभा में बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   ‘पिछली सरकारें महिलाओं के पैसे खा जाती थीं’, UP विधानसभा में बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   ‘विपक्ष ने जनधन योजना का भी विरोध किया’, UP विधानसभा में बोले CM योगी आदित्यनाथ     |  

बीजेपी ने हैदराबाद में किया 'महाधरना', कहा- कांग्रेस बेरोजगार युवाओं से किए वादे पूरा करे

तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को धरना चौक, इंदिरा पार्क में महाधरना आयोजित किया, जिसमें मांग की गई कि कांग्रेस राज्य में बेरोजगारों से किए गए अपने वादे पूरे करे। "चुनाव के दौरान, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने अपने युवा घोषणापत्र में कई वादे किए, जिसमें दो लाख नौकरियों का निर्माण और बेरोजगार युवाओं के लिए वित्तीय सहायता शामिल थी।"

किशन रेड्डी ने कहा, "आज कांग्रेस के जमाने में जब तेलंगाना का नौजवान जो दिखा है। जब विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी तेलंगाना में गांव-गांव आकर तेलंगाना को बाते जो सरकार लेकर आई है। कांग्रेस पार्टी को वोट दीजिए। हम रोजगार का समस्या हल करगे और सभी लोग को इम्पलाइमेंट देगें। ऐसे अलग-अलग समय पर अलग-अलग वादा किया। एक यूथ डिक्लेरेशन के नाम पर हर नौजवान को बेरोजगार का भत्ता देते। दो लाख इम्पलाइमेंट को 100 दिन के अंदर इम्प्लिमेंट करगें। ऐसी अलग-अलग वादा दिया है और कोई भी वादा कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद अमल नहीं किया है। इसके लिए तेलंगाना का नौजवान बहुत आक्रोश है। हर गांव-गांव में आंदोलन करे। इनके समर्थन में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, बीजेपी के यूथ विंग के नेतृत्व में आज हैदराबाद में प्रोटेस्ट धरना करें बाजार रहने के बाद भी भारी संख्या में तेलंगाना के गांव-गांव नौजवान आया है। आज कांग्रेस पार्टी के खिलाफ रेवंत रेड्डी के सरकार के खिलाफ जो बेरोजगार के पक्ष में आज आंदोलन चल रहे हैं। ये आंदोलन आज आरंभ हुआ है। मैं कांग्रेस पार्टी को चेतावनी देना चाहता हूं। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष के नाते आने वाले दिन में इस आंदोलन को गांव-गांव लेकर जाएंगे। कांग्रेस पार्टी जो वादा किया है। 

आगे उन्होंने कहा, जो तेलंगाना जनता के लिए वो किसान का वादा हो, वो महिलाओं की समस्या पर वादा हो, वो बीसीसी समाजिक वर्ग का वादा हो, जो माइनारिटी वर्ग का वादा हो, नौजवान और छात्र के बारें में वादा हो सभी समस्या का भारतीय जनता पार्टी आने वाले दिनों में आंदोलन करेंगें। जैसा टीआरएस पार्टी सरकार चलाया। जैसा वादा करके लोगों को गुमराह किया है। वैसा ही आज कांग्रेस पार्टी केसीआर के नेतृत्व में केसीआर जैसा किया है। ये भी वहीं रास्ते में सत्ता चला रहें हैं। इसलिए जैसा टीआरएस पार्टी को हटाया तेलंगाना जनता आने वाले दिन में भी कांग्रेस को वही रास्ते से हटाना है।"