Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

कोलकाता में BJP का ड्रोन शो

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी दौर में एक जून को होने वाली वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कोलकाता में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में रंगारंग ड्रोन शो आयोजित किया। 

इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की विरासत और संस्कृति के साथ-साथ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों और वादों की झलक पेश की गई।

कोलकाता मैदान के ऊपर आसमान ड्रोन की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। इन ड्रोन के जरिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की आकृति के साथ बीजेपी के चुनाव चिन्ह कमल को प्रमुखता से पेश किया गया गया। 

रात के समय आसमान में ‘‘आरो एक बार मोदी सरकार’’ (एक बार फिर मोदी सरकार) के शब्द चमक रहे थे। इसके बाद नल से बहते पानी और एक मंजिला पक्के मकान की तस्वीरें ड्रोन ने उकेरीं, जिनके साथ बांगला में लिखा था -‘घर घर जल’ (हर घर में पानी), ‘पक्की बारी’ (पक्का मकान) और ‘मोदी की गारंटी’।

लेजर लाइट और ड्रोन से निकली रंगीन रोशनी से आसमान जगमगा उठा। इस शो को देख रही भीड़ ने ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

कोलकाता की प्रमुख देवी मां काली और दुर्गा की तस्वीर ड्रोन से बनाए जाने पर भीड़ ने सबसे ज्यादा जयकारे लगाए। इसके बाद धनुष और बाण पकड़े भगवान राम की इमेज ड्रोन से आसमान में बनाई गई। 

इस शो में स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और रवींद्रनाथ टैगोर जैसी बंगाल की मशहूर हस्तियों की तस्वीरें भी पेश की गईं, जो बंगाल की भावनाओं से जुड़ी हुई हैं। ड्रोन शो में कोलकाता के गौरव मेट्रो रेलवे को भी दिखाया गया।