Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

राजस्थान की जयपुर सीट से BJP उम्मीदवार मंजू शर्मा ने पर्चा भरा

जयपुर की लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार मंजू शर्मा ने बुधवार को पर्चा भरा। पर्चा भरने के बाद मीडिया से शर्मा ने कहा कि वो अपने पिता के नक्शेकदम पर चलेंगी।  उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि केंद्र की सभी योजना का लाभ जयपुर के सभी लोगों को मिले।

मंजू शर्मा ने कहा कि यहां के लोगों को डबल इंजन सरकार का फायदा मिलेगा। राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। 19 और 26 अप्रैल को यहां वोटिंग होगी। पहले चरण में 12 लोकसभा सीट गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान होगा।

वहीं दूसरे चरण में 13 सीट टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां पर मतदान होगा।