Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

राजस्थान: बीजेपी ने किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

बीजेपी ने शनिवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 83 और उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनकी पारंपरिक झालरापाटन सीट से मैदान में उतारा गया।

चुनाव लड़ने वाले बीजेपी प्रत्याशियों की सूची ने जिले के चार वर्तमान विधायकों को एक बार फिर मौका दिया है। जबकि गोविंद रानीपुरिया मनोहरथाना से, कालूराम मेघवाल डग से और नरेंद्र नागर खानपुर से चुनाव लड़ेंगे।

झालावाड़ बीजेपी कार्यालय के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री और पांच बार विधायक चुनी जा चुकी हैं। 2023 में वो छठवीं बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।