Breaking News

अमेरिका का दावा- ईरानी नौसेना के 150 से ज्यादा जहाजों को तबाह किया गया     |   ईरान जंग में हम जीत के करीब: अमेरिकी रक्षा मंत्री का बयान     |   होर्मुज नाकेबंदी के बीच ट्रंप का संदेश- हमसे तेल खरीदें या अपना तेल लें     |   IAS चंचल कुमार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया     |   शीतला माता मंदिर भगदड़: मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये देगी बिहार सरकार     |  

सीएम ममता ने ज्ञानेश कुमार को लिखा पत्र, कहा- SIR से बंगाल में असली मतदाताओं का मताधिकार छिनने का खतरा

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत निर्वाचन आयोग की कार्रवाई से बंगाल में असली मतदाताओं के मताधिकार से वंचित होने का खतरा है। ममता बनर्जी ने तीन पन्नों के पत्र में यह आरोप भी लगाया कि निर्वाचन आयोग की कार्रवाई लोगों के लोकतांत्रिक और मौलिक अधिकारों को कमज़ोर कर रही हैं।

उन्होंने कहा, "भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिए जा रहे निर्णय लोगों के लोकतांत्रिक और मौलिक अधिकारों को कमज़ोर करते प्रतीत हो रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, “यह वह मापदंड नहीं है जिसकी अपेक्षा किसी संवैधानिक प्राधिकार से की जाती है।”

ममता बनर्जी ने आयोग से ‘‘स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव’’ सुनिश्चित करने तथा संवैधानिक सिद्धांतों को बनाए रखने का आग्रह किया। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा। मतों की गिनती चार मई को होगी।