Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

Kerala election: बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची, 11 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

Kerala Polls: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची शनिवार को जारी की। पार्टी ने तिरुवनंतपुरम से करमना जयन को उम्मीदवार बनाया है। सूची के अनुसार, पुथुपल्ली से रवीन्द्रनाथ वकत्थानम को, चवरा से के. आर. राजेश को, चदयामंगलम से आर. एस. अरुण राज को और पीरुमाडे सीट से वी. रतीश चुनाव मैदान में उतरेंगे।

विवेक गोपन को अरुविक्करा सीट, टी. एन. सुरेश को कोवलम और एस. राजशेखरन नायर को नेय्याट्टिनकारासीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने मावेलिक्करा सीट से अजिमोन, चिरायिनकीझुसे बी. एस. अनूप और अदूर सीट से पंडालम प्रतापन को उम्मीदवार बनाया है।