Breaking News

SC ने राज्यपाल की शक्तियों पर प्रेसिडेंशियल रेफरेंस को लेकर फैसला सुरक्षित रखा     |   नेपाल में अंतरिम पीएम के लिए कुलमन घिसिंग का नाम Gen-Z ग्रुप ने आगे किया     |   नेपाल: आर्मी हेडक्वार्टर के बाहर झड़प, Gen Z प्रोटेस्टर गुट आपस में भिड़े     |   नेपाल: आर्मी चीफ ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को मौजूदा हालात की जानकारी दी     |   नेपाल में फंसे भारतीय को भारतीय दूतावास की मदद से सुरक्षित बिहार लाया गया     |  

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा का सदस्यता महाअभियान आज

जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को भाजपा पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता का महाअभियान चलाएगी। पाटी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इस दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सहित सभी प्रमुख नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी लखनऊ में चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सांसद डाॅ. दिनेश शर्मा लखनऊ में बूथ स्तर पर आयोजित सदस्यता अभियान में शामिल होंगे।