Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

राज्यसभा चुनाव में BJP ने की अश्विनी वैष्णव नाम की घोषणा, बीजू जनता दल करेगा समर्थन

Bhubaneshwar: ओडिशा के आगामी राज्यसभा चुनाव में बीजेडी ने बुधवार को बीजेपी उम्मीदवार अश्विनी वैष्णव को समर्थन देने का ऐलान किया। केंद्रीय मंत्री वैष्णव की उम्मीदवारी की घोषणा आज सुबह बीजेपी ने की।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बयान में कहा कि बीजेडी, राज्य में हुए रेलवे और दूरसंचार विकास को देखते हुए वैष्णव की उम्मीदवारी का समर्थन करती है। वैष्णव 2019 में बीजेडी के समर्थन से संसद के उच्च सदन के लिए चुने गए थे।

अश्विनी वैष्णव ने कहा, "मैं बीजेपी का अनुशासित कार्यकर्ता हूं। मैं एक बार फिर सेवा का मौका देने के लिए पार्टी नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आभार और धन्यवाद देना चाहता हूं।" इससे पहले मंगलवार को बीजेडी के दो उम्मीदवारों देबाशीष सामंतराय और सुभाशीष खुंटिया ने 27 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अपना पर्चा भरा। बीजेडी ने तीसरी सीट खाली रखी थी।

बुधवार को सरस्वती पूजा के कारण ओडिशा में सार्वजनिक अवकाश होने के कारण वैष्णव के गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने की संभावना है। ओडिशा से तीन राज्यसभा सीटें खाली हो जाएंगी क्योंकि उच्च सदन में वैष्णव, अमर पटनायक और प्रशांत नंदा का कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त होने वाला है।