Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Assam: ब्रह्मपुत्र नदी में नौका पलटने से एक बच्चे की मौत, दो लोग लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

असम के दक्षिण सलमारा-मनकचार जिले में भारी बारिश और तूफान के बीच ब्रह्मपुत्र नदी में नाव के पलटने से चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई और दो लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी ने कहा कि रविवार की शाम को राज्य के कई हिस्सों में अचानक आए तूफान के साथ ओलावृष्टि और भारी बारिश हुई, जिससे पेड़, बिजली के खंभे धराशायी हो गए और घरों को भी नुकसान हुआ। 

उन्होंने कहा कि रविवार शाम पांच बजे सिशुमरा घाट से नेपुरेर अलगा घाट की ओर जाते वक्तक नेपुरेर अलगा गांव में एक नाव पलट गई। इस हादसे में लोकल लोगों ने एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है और दो लोग लापता हैं। एसएसडीएम के सीईओ ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी ने बताया कि मृतक बच्चे की पहचान समिन मंडल (चार) के रूप में हुई है, जबकि कोबट अली मंडल (56) और इस्माइल अली (आठ) लापता हैं। 

उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की एक टीम ने सोमवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और धुबरी और गोलपाड़ा जिलों के गोताखोरों को भी बुलाया गया है। 
रेस्क्यू में सहयोग के लिए (एनडीआरएफ) की एक टीम मौके पर पहुंच रही है।’’

ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी  ने बताया कि एएसडीएमए अभियान के दौरान निगरानी के लिए ड्रोन भेज रहा है। उन्होंने बताया कि नाव में 15 यात्री सवार थे और बाकी यात्री लोकल लोगों की मदद से तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी ने बताया कि कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की कई घटनाएं सामने आई हैं