Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

आंध्र प्रदेश: चार जून को वोटों की गिनती का इंतजार, राजनैतिक पार्टियों के ऑफिस में पसरा सन्नाटा

चार जून को होने वाली वोटों की गिनती के लिए काउंड डाउन शुरू हो चुका है। आंध्र प्रदेश में लोगों को चुनावी नतीजे का इंतजार है, लेकिन वाईएसआरसीपी, कांग्रेस, टीडीपी और बीजेपी समेत दूसरी पार्टियों के ऑफिस में सन्नाटा पसरा हुआ है। ये सन्नाटा पिछले दो महीनों से चल रही चुनावी एक्टिविटि से एकदम अलग है।

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) नेता विजय कुमार ने मौजूदा शांति को तूफ़ान से पहले की शांति बताया। वहीं तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के एमएलसी अम्मीनेनी रामकृष्ण ने कहा, "हमारे नेता कभी भी पार्टी ऑफिस में नहीं होते। वे हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रहते हैं और लोगों के साथ काम करते हैं।"

दोनों पार्टियां अपनी-अपनी जीत पर भरोसा जता रहीं हैं। नेताओं का कहना है कि जीत के लिए ऑफिस की साफ-सफाई की जा रही है। दोनों पार्टियों को जीत का जश्न मनाने की उम्मीद है। पुलिस ने काउंटिंग डे के दिन लोगों को बड़ी संख्या में इकट्ठा नहीं होने की सलाह दी है। बावजूद वाईएसआरसीपी ने प्रत्याशियों की जीत पर आरक्षण रैली निकालने की योजना बनाई है।

राज्य की 175 विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को वोटिंग हुई थी। देशभर में हुए लोकसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती चार जून को होगी।