Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

अरुणाचल में लोकसभा चुनावों की घोषणा, राजनैतिक पार्टियां प्रचार अभियान के लिए तैयार

Lok Sabha Election 2024: अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी चुनाव प्रचार तैयारियों पर भरोसा जताया क्योंकि राज्य में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे। पूर्व मंत्री और राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बोसीराम सिरम ने कहा, "हम चुनाव आयोग की तरफ से दिए गए आदेशों और दिशानिर्देशों के मुताबिक चुनाव लड़ेंगे। यह एक क्लीन चुनाव होगा और हम कांग्रेस की तरफ से कुछ भी इधर उधर गड़बड़ी नहीं फैलाने दूंगा।"

बीजेपी उपाध्यक्ष और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक तार तारक ने कहा, "जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक मैनेजमेंट किया जा रहा है। पूरी तैयारी है। एक बार नामांकन की जांच हो जाएगी तो जिलों और पश्चिमी, पूर्वी निर्वाचन क्षेत्रों में हमारा प्रचार अभियान, रैलियां और मेगा रैलियां शुरू हो जाएंगी। अरुणाचल प्रदेश में दो लोकसभा सीटें और 60 विधानसभा सीटें हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल दो जून को खत्म हो रहा है।

पिछले चुनाव में बीजेपी ने दोनों लोकसभा सीटें जीती थीं। विधानसभा में, बीजेपी ने 41 सीटें जीतीं, जेडीयू ने सात सीटें जीतीं, एनपीपी ने पांच सीटें जीतीं, कांग्रेस ने चार सीटें जीतीं, पीपीए ने एक सीट जीती और दो निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी हुए थे। 

बीजेपी ने सभी विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और अरुणाचल पूर्व सीट के लिए तापिर गाओ को अपना उम्मीदवार बनाया है। एनसीपी ने विधानसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की है।