Breaking News

तमिलनाडु CM विजय ने परिसीमन के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया     |   राज्यसभा में आज दो बिल पेश करेंगे अमित शाह     |   झारखंड: रांची छात्र आंदोलन का 19वां दिन, रात से पंडाल की बिजली गुल     |   जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में यातायात प्रभावित     |   मिस्र के कार्गो शिप पर हूती का अटैक, 4 की मौत     |  

Kerala: वायनाड में लगभग 150 छात्र बीमार, 38 अस्पताल में भर्ती, दूषित पानी से संक्रमण का संदेह

Kerala: उत्तरी केरल के वायनाड जिले के कोइलाडी में एक सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय के लगभग 150 छात्रों को पिछले तीन दिनों से बुखार और उल्टी की शिकायत है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये बच्चे ‘मार बेसेलियोस एडेड अपर प्राइमरी स्कूल’ के छात्र हैं और उनमें से 38 असहज महसूस कर रहे थे, जिन्हें बाथेरी तालुका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला चिकित्सा अधिकारी (डीएमओ) ने कहा कि फिलहाल चिंता करने की कोई बात नहीं है और एहतियात के तौर पर स्कूल में एक सप्ताह की छुट्टी घोषित कर दी गई है। अधिकारी ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए बाथेरी तालुका अस्पताल में एक विशेष वार्ड बनाया गया है। जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि छात्रों के अलावा स्कूल के एक शिक्षक ने भी असहज महसूस होने की शिकायत की है।

अस्पताल का दौरा करने वाले पंचायत अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की हालत संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों में एक जून से लक्षण दिखने शुरू हुए, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें दिक्कत किस वजह से हुई।

चिकित्सकों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं।