Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

'इंडिया' की सरकार बनते ही इसे कूड़ेदान में फेंक देंगे, अग्निवीर योजना को लेकर बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अग्निवीर सेना की नहीं बल्कि पीएम मोदी की योजना है। उन्होंने कहा कि केंद्र में विपक्षी गुट 'इंडिया' की सरकार बनने के बाद वे इस योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में राहुल ने कहा, "नरेंद्र मोदी जी ने पहली बार हिंदुस्तान के जवानों को मजदूर में बदल दिया है। मजदूर में बदल दिया है। कहते है दो तरह के शहीद होंगे। एक नॉर्मल जवान या अफसर उसके परिवार को पेंशन मिलेगी, शहीद का दर्जा मिलेगा, सारी की सारी सुविधाएं मिलेगी और दूसरा गरीब घर का बेटा, जिसको अग्निवीर नाम दिया है। इस अग्निवीर को ना शहीद का दर्जा मिलेगा, ना पेंशन मिलेगी, ना कोई सुविधा मिलेगी, ना कैंटीन मिलेगी। ये योजना नरेंद्र मोदी की योजना हैं। ये सेना की योजना नहीं है, सेना इसे नहीं चाहती हैं। ये पीएमओ से योजना बनाई गई है।"

उन्होंने कहा, "मैं पहली बात आपको कहना चाहता हूं इंडिया की सरकार आएगी अग्निवीर योजना को उठाकर हम कूड़ेदान में फेंक देंगे। जैसे ही चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी हम किसानों का कर्ज माफ करे जा रहे हैं। लिखो, जितना लिखना है, मोदी जी की फोटो के पास लिखो, हमें जो करना है हम करेंगे। किसानों का कर्ज माफ खटाक से हरियाणा और बाकी प्रदेशों का।"

केंद्र सरकार ने 14 जून 2022 को सेना की तीनों शाखाओं- थलसेना, नौसेना और वायुसेना में युवाओं की बड़ी संख्या में भर्ती के लिए अग्निपथ भर्ती योजना शुरू की थी। इस स्कीम के तहत नौजवानों को सिर्फ चार साल के लिए डिफेंस फोर्स में सेवा देनी होती है। 10वीं और 12वीं पास कर चुके साढ़े 17 से 21 साल के युवा इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।