Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

अनुरा कुमारा दिसानायके ने श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

अनुरा कुमारा दिसानायके ने श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 56 साल के दिसानायके को राष्ट्रपति सचिवालय में मुख्य न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने शपथ दिलाई। दिसानायके श्रीलंका के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं। मार्क्सवादी जनता विमुक्ति पेरा मुना पार्टी की इकाई नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के नेता दिसानायके ने शनिवार को श्रीलंका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में समागी जन बाल वेगया (एसजेबी) के साजिथ प्रेमदासा को हराया।