Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

लगातार बारिश की वजह से कोडईकनाल में वार्षिक नौका दौड़ रद्द

तमिलनाडु में लगातार बारिश की वजह से कोडईकनाल में वार्षिक नौका दौड़ रद्द कर दी गई है।

चेन्नई के मौसम विभाग ने कहा कि 24 मई की सुबह तक डिप्रेशन में केंद्रित होने से पहले 22 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर बनने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।