Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

आंध्र प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिला को हिरासत में लिया

आंध्र प्रदेश में राजनीतिक टकराव देखने को मिल रहा है. आंध्र प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला रेड्डी अपने भाई वाईएसआरसीपी नेता और मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. पहले उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्हें नजरबंद किया जा सकता है. शर्मिला रेड्डी ने नजरबंद के डर से पूरी रात कांग्रेस ऑफिस में गुजारी है. वह जमीन पर पड़े एक गद्दे पर सोती हुई नजर आई हैं. इस बीच उन्हें हिरासत में ले लिया गया है.

शर्मिला रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश की सरकार उन्हें नजरबंद करने की कोशिश में लगी हुई है, जिससे बचने के लिए वह कांग्रेस ऑफिस में रुकी रहीं. एक वायरल वीडियो में उन्हें पार्टी के विजयवाड़ा ऑफिस के फर्श पर लेटे हुए देखा जा सकता है. शर्मिला ने गुरुवार को ‘चलो सचिवालय’ मार्च बुलाया. इस दौरान वह सचिवालय की ओर बढ़ रही थीं तभी उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. कांग्रेस का ये प्रदर्शन बेरोजगार युवाओं और छात्रों की कथित समस्याओं के समाधान के लिए है.